राजस्थान शिक्षक संघ(राष्टीय) ने तिलक,प्रसाद देकर मनाया नववर्ष
आजाद नेब
जहाजपुर 28 मार्च। राजस्थान शिक्षक संघ(राष्टीय) उपशाखा के सभी कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष जयकांत पत्रिया के नेतत्व मे बस स्टेण्ड़ पर सभी नगरवासीयों के तिलक लगाकर अभिनन्दन करते हुए नववर्ष मनाया।
संघ के मंत्री संजीव शर्मा ने बताया की नगरवासीयों को तिलक लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम मे ज्योति स्वरूप शर्मा,योगेन्द्र सिंह चपलोत,नरेन्द्र सिंह,भंवर लाल खटीक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।




Recent Comments