छपरा 29 अगस्त,भारतीय जनता पार्टी कीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा हॉकी के जादूगर ध्यानचंद्र के जयंती पर खेल दिवस के अवसर पर छपरा के एस डी एस पब्लिक स्कूल में में खिलाड़ियो को सम्मान समारोह प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम की संचालन बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान द्वारा किया गया। सभी अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाया गया।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मुख्य अतिथि छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय हॉकी के विश्व में पहचान दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व में कई बार हॉकी में ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रौशन किया। बिहार भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक धर्मेन्द्र कुमार साह ने कहा कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा।खेल के बढ़ावा देने के लिये सभी को आगे आने की जरूरत है,इस अवसर पर डॉ राकेश सिंह ने कहा कि खेल दिवस पर खेल की आयोजन कराने की जरूरत है। बिहार भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा कि खेल दिवस पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा खिलाड़ियो एवं कोच को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा है बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। पूर्व भाजपा जिला महामंत्री श्रीनिवास सिंह ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर अपना विचार रखने वालों में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन कु सिंह, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अर्धेन्दू शेखर ,भाजपा जिला व्यापार प्रकिष्ठ के जिला संयोजक वरुण प्रकाश राजा,,किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता अशोक कुमार,पूर्व मण्डल अध्यक्ष धीरज सिंह,अनुरंजन प्रसाद,अजय साह, विनोद सिंह अनूप यादव ने भी अपना बिचार रखे। जो खिलाड़ी की अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया उसमें 5 बार के वॉलीवाल के राष्ट्रीय खेले अभिषेक सिंह कालू,राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता 2020 खिलाड़ी सौरभ कुमार, जूनियर वॉलीवाल नेशनल खेले राजीव रंजन, खेलो इण्डिया 2019 खिलाड़ी मधु कुमारी,भरतोलन राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2020 के खिलाड़ी नेहा कुमारी,खेलो इण्डिया में कबड्डी में काश्य पदक विजेता 2020 खिलाड़ी आशुतोष कुमार,बीच नेशनल कबड्डी सूरजभान कुमार को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया। तीन राष्ट्रीय कोच वॉलीवाल के नेशनल कोच रमेश कु सिंह,नेशनल भारत्तोलन कोच विजय सिंह,कबड्डी के नेशनल कोच पंकज कश्यप को भी अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया।