(सारण)। स्थानीय थाना बाजार स्थित पप्पू महतो के हार्डवेयर दुकान में घुसे विशालकाय गेंहूअन सांप को स्थानीय वन विभाग के कर्मियों ने पकड़ लिया। सांप गोदाम में रखे एक जाल में फंस गया था। बाद में बन कर्मी सांप को अपने साथ लेते गए। कर्मियों में वन रक्षी विश्वबंधु धनंजय कुमार रमण सिंह तथा प्रभु आदि शामिल थे।