
तरैया/अमनौर। अमनौर एसबीआई के शाखा से पैसे निकासी कर जा रहे एक युवक के घर पहुचने से सौ मीटर पहले बाइक सवार बदमाशों ने पांच लाख रुपये छीन कर फरार हुये. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी शंकर राय का पुत्र अरुण राय भारतीय स्टेट बैंक की अमनौर शाखा से चेक के माध्यम से चार लाख रुपये निकासी कर एक थैले मे रख बाइक से अपने घर जा रहा था जो पहले से उस झोले मे अमनौर के एक व्यवसायी से एक लाख रुपये लेकर रखा था. वह अमनौर-बगही ग्रामीण सड़क से बगही नाहर होते हुए अपने घर तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर पहुचने से सौ मीटर पहले ही एक बाइक पर दो सवार बदमाशों ने उससे सिवान जाने का रास्ता पुछने लगे और बढ़ फिर पिछे मुड़कर पैसे वाले झोले छिनकर फरार हो गये. छिनतई की घटना के बाद पीडित व्यक्ति चिल्लाने लगा लेकिन आसपास के लोग कुछ समझ पाते तबतक बाइक सवार बदमाशों ने फिर उसी रास्ते अमनौर की तरफ फरार हो गये. इधर इस घटना के बाद इसकी सूचना तरैया तथा अमनौर पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मढौरा इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद के नेतृत्व में एसआईटी कि टीम सहित अमनौर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार तथा तरैया थानाध्यक्ष मोहम्मद सोयेब आलम पुलिस बल के साथ एसबीआई शाखा पहुंच में सीसीटीवी फुटेज खंगाला .वहीं अरुण राय से पुछताछ किया . जिसमें बताया गया कि वह बैंक से ही उसका पिछा लगा था. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान किया जा रहा है.




Recent Comments