नल-जल योजना क़ा काम अधूरा छोड़ ठीकेदार फरार, वार्ड सदस्या नें डीएम से की मामले की शिकायत

मढौरा (सारण) : नल जल योजना में ठेकेदारो द्वारा घपला एव पैसे लेकर भागने का मामला धीरे धीरे सामने आ रहा है, ऐसे ही एक मामला सामने आया है मढौरा के अगहरा पंचायत के वार्ड नम्बर एक मे । यहाँ ठेकेदार ने न सिर्फ आठ महीने से काम को लटकाया। बल्कि जालसाजी तरीके से ज्यादा पैसे निकालने का भी मामला सामने आया है। अगहरा पंचायत के वार्ड नम्बर एक के शेरपुर गाँव की वार्ड सदस्या गीता देवी सहित वार्ड क्रियान्वन समिति के हस्ताक्षत युक्त एक आवेदन जिलाधिकारी को देकर ॐ नमः शिवाय ट्रेडर के ठेकेदार मशरख के धनौती निवासी मिथलेश तिवारी उर्फ बब्लू बाबा के विरुद्ध करवाई करने की मांग की है। इस दौरान वार्ड सदस्या ने अपने आवेदन में बताया है कि मुखिया एव पंचायत सचिव के उपस्थिति में वार्ड सभा का चयन कर नल जल योजना का कार्य करीब 8 माह पहले शुरू किया। उसके बाद उसने थोड़ी बहुत काम करने के बाद झांसे से लगभग 10 लाख तक का चेक ले लिया। उसके बाद वह ना तो काम करने आता है और ना ही वह फोन ही उठाता है। कभी फोन उठाये तब आजकल का हवाला देकर टाल देता है। वही उसने चेक संख्या 828357 से अधिक पैसा निकाल लिया है। इस दौरान वार्ड सदस्या ने कहा कि तत्काल करवाई नही होती है। अग्रेतर करवाई के लिये प्रयास की जायेगी।