मांझी(सारण)-ताजपुर मुख्य सड़क पर पानी टंकी के समीप अचानक ऑटो के पलट जाने से चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हालांकि ऑटो में ज्यादा यात्री सवार नही थे। जिससे एक गम्भीर हादसा टल गया। ऑटो के पलटते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणो की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने मिल कर चालक को बाहर निकाला। उसके बाद किसी चालक ऑटो के साथ मांझी पहुंचा और अपना ईलाज कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो ताजपुर से तेज गति से मांझी जा रहा था। जैसे ही वह मध्य में पानी टंकी के पहुंचा चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिसके कारण ऑटो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया।