● निरीक्षण के मौके पर कार्यरत एजेंसी के मधुकोन के प्रबंध निदेशक भी रहे मौजूद
● हाजीपुर-छपरा फोर लेन पथ का निर्माण कार्य अविलंब पूर्ण कराने के परिप्रेक्ष्य में जुटा प्रशासन
छपरा। जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचंद्र देवरे एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से एनएच-19 के तहत हाजीपुर-छपरा फोर लेन पथ का निर्माण कार्य अविलंब पूर्ण कराने के परिप्रेक्ष्य में कार्यरत एजेंसी मधुकोन के प्रबंध निदेशक के साथ रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत टेकनिवास एवं सदर प्रखंड अंतर्गत बिशेन टोला आरओबी का स्थलीय निरीक्षण किया गया।मालूम हो कि फोर लेन का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है।और अब इसको लेकर सरकार और स्थानीय सांसद के पहल पर प्रशासन निर्माण गति को तेज कर फोर लेन का निर्माण जल्द पूरी करने के कवायद में जुटी है। वहीं फोर लेन के निर्माण में देरी होने को लेकर आम जनों में क्षोभ भी है।





Recent Comments