वज्रपात से हसनपुरा के विपुल की मौत

हसनपुरा(सिवान) ।प्रखंड के फलपुरा पंचायत के पड़ौली गांव में गुरुवार को ठनका गिरने से इंटर के छात्र की मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर एक बजे की है। जब पचरुखी थानाक्षेत्र के पड़ौली टोला निवासी ब्रजकिशोर सिंह का 16 वर्षीय पुत्र विपुल कुमार सिंह अपने खेत मे धान का बिचड़ा उखाड़ रहा था। तभी वो आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया। आमान-फानन में परिजनों द्वारा उसे पीएचसी पचरुखी ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विपुल के आकाल मृत्यु से परिजनों में चीख पुकार मच गया। परिजनों के करुण रुन्दन से पूरा गांव मर्माहत है। अडोस-पड़ोस के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुट गये। विपुल के पिता खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। विपुल 2 भाई तथा दो बहनो में दूसरे नंबर पर था। स्थानीय मुखिया शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि विपुल मेधावी छात्र था।