बीआरसी तरैया में पांच नये समन्वयकों ने लिया योगदान
तरैया(सारण)।04.09.2018:
बीआरसी तरैया में मंगलवार को नए सीआरसीसी समन्वयकों ने योगदान किया।सीआरसीसी केंद्र आदर्श मध्य विद्यालय तरैया के समन्वयक सिधेश्वर पंड़ित, मध्य विद्यालय पंचभिण्डा के समन्वयक कृष्णकान्त कुमार,मध्य विद्यालय गवन्द्री के समन्वयक संजीव कुमार सिंह,मध्य विद्यालय परौना बालक के समन्वयक अतुल कुमार तथा कन्या मध्य विद्यालय के समन्वयक संजय कुमार सिंह ने योगदान किया।नये समन्वयकों ने एक स्वर में कहा कि शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार तथा बिहार सरकार के निर्देशों को अक्षरशः पालन करते हुए शिक्षा का विकास हमारा प्रथम लक्ष्य होगा।समन्वयक पद पर पाँच नये समन्वयकों ने योगदान लिया।जबकि सीआरसीसी मध्य विद्यालय उसरी चाँदपुरा के समन्वयक रामपुकार पंड़ित को पूर्वत रखा गया है।
बीआरसी तरैया में पांच नये समन्वयकों ने लिया योगदान




Recent Comments