
हर वर्ग के लोगों का मिल रहा समर्थन, जीत तय – विनय सिंह
मढौरा(सारण)।
जजनता अब पहले की तरह आंख बंद करके मतदान नही करती । जनता को सब कुछ पता होता है, चुनाव में उन्हे सभी वर्ग का स्नेह और आशिर्वाद प्राप्त है । वे
जनता के इस प्यार और विश्वास को टूटने नही देगे। जिस तरह से लोगों का लगातार समर्थन और स्नेह प्राप्त हो रहा है उससे उनकी जीत तय है । पिछले कई वर्षों से मढौरा लगातार पिछड़ता गया है। लोगों का समर्थन मढौरा की तरक्की को गति देगा। ये बातें मढौरा से लोजपा के प्रत्याशी विनय कुमार सिंह ने मिर्जापुर, बरदहिया, असोइया, आदि क्षेत्रो में जनसम्पर्क के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मढ़ौरा में इस बार जो बदलाव की लहर है यह बदलाव शिक्षा, स्वास्थ्य , सहित सभी चीजों के लिये होगा। पिछले तीस साल में विकास के नाम पर सिर्फ बड़े भाई और छोटे का चर्चा का ही विकास हुआ । इस बार जात धर्म से ऊपर उठकर स्वाभिमानी बनकर आगे आने की जरुरत है । इस दौरान सत्येंद्र कुमार सिंह, मालिक प्रसाद, उपेंद्र यादव, रामसेवक मांझी, विनय यादव, सतीश कुमार सिंह सहित अन्य थे।




Recent Comments