
शराब बंदी व सात निश्चय योजना की होनी चाहिए समीक्षा
नगरा / मढ़ौरा ।
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को मढ़ौरा के लोजपा प्रत्याशी विनय सिंह के पक्ष में प्रखण्ड के रामपुर कलॉ खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि 15 साल कोई कार्य नहीं किया, जो धरातल पर दिखता हो। बिहार में शराब बंदी को केवल ढ़िंढोरा पीटा जा रहा है । स्थिति ऐसी है कि बिहार में सभी जगह शराब आपको होम डिलीवरी में उपलब्ध हो रही है । चिराग ने कहा की जब प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार करने बिहार आये तो मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने उनसे कहा की बिहार के हर घर- गांव में सात निश्चय योजना के तहत सड़क पक्कीकरण एवं हर घर को नल का जल पहुंच चुका है। लेकिन आम जनता अब भी इससे नहीं उबरी है। उन्होंने खुले मंच से जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भ्र्ष्टाचारी की जगह जेल में है। बिहार की योजनाओं में अगर मुख्यमंत्री भी दोषी होगे तो वे भी जेल जाना चाहीये । चिराग ने वर्तमान सरकार की कमियां गिनाईं और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि आज हर युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हो रहा है। बिहार का हर किसान ऋण से दबा है। शिक्षा की स्थिति बद से बदत्तर है। इस दौरान चिराग ने लोजपा के प्रत्याशी विनय कुमार के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की। बिहार फास्ट बिहारी फास्ट के नारे को बुलंद करते हुए लोगों के बीच अपने विजन को रखा । उन्होंने कहा कि राज्य की समूचित विकास के लिए झूठे वादे नहीं बल्कि ईमानदारी से योजनाओं को धरातल पर उतारने की जरूरत है। स्थानीय प्रत्याशी विनय कुमार एक ईमानदार छवि के प्रत्याशी बताया और कहा की ऐस लोगों को ही चुनने की जरुरत है । चिराग ने कहा कि हमे प्रथम शिक्षा हमारी माता से ही मिलती है और माता मातृभूमि का कर्ज आजीवन होता है । हम सभी को मिलकर बिहार को एक नया बिहार बनाना है और बिहारी को बिहार का सम्मान । लोजपा प्रत्याशी विनय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एक नया मढ़ौरा बनाने के लिए बदलाव की जरूरत है। पिछले कई वर्षों से मढ़ौरा जो पिछ्ड़ता चला गया है उसे विकास के रास्ते आगे बढ़ाने के लिए अब सभी को सोचने की जरूरत है । विनय सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के मिशन को गति देने के लिए सभी से लोजपा के लिए मतदान करने की अपील की सभा की अध्यक्षता लोजपा जिलाध्यक्ष दिपक कुमार सिंह ने की । समारोह को सत्येंद्र कुमार सिंह विजय कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह हरेंद्र सिंह बैजनाथ सिंह प्रशांत सिंह दिनेश सिंह सतीश सिंह राम नगीना राय रामसेवक राम हरेंद्र चौबे धीरज सिंह अनुज सिंह मनिंदर सिंह आदि ने भी संबोधित किया। चिराग पासवान को देखने के लिये काफी संख्या में लोग जमा हुये इसमें युवाओं की संख्या अधिक रही ।




Recent Comments