दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बैरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत खिरियाघाट में एक युवक की गोली मार कर हत्या के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गये। आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल मचाया और पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया।उग्र आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर भी हमला कर आगजनी की। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर नियंत्रण किया। सूत्रों की जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के खिरियाघाट में एक युवक की गोली मार कर हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने जमकर बवाल मचाया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और पुलिस जीप फूंक दी। हत्या के आरोपित के घर भी उपद्रवियों ने हमला बोल दिया और आगजनी की। हॉस्पिटल में भी तोड़फोड़ की गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस ने करीब एक दर्जन उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में एसपी जयन्त कान्त के अनुसार खिरियाघाट के मछली व्यवसायी के पुत्र मुन्ना साह की उसके पूर्व के परिचित ने हत्या कर दी है। हत्या के बाद लॉ एंड ऑर्डर की समस्या उत्पन्न हो गयी। इसे कंट्रोल कर लिया गया है, एहतियात के तौर पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।





Recent Comments