रेलयात्री ने सवारी गाड़ी के गार्ड को पीटा, फिर अन्य यात्रियों ने उस रेलयात्री को जमकर धुना
दैनिक खोज खबर, एकमा (सारण)
छपरा सिवान रेलखण्ड के एकमा व रसूलपुर स्टेशन के बीच एक रेलयात्री ने छपरा से भटनी जा रही 55115 सवारी गाड़ी के गार्ड के साथ मारपीट की। पहले एकमा स्टेशन पर ही गार्ड से रेलयात्री उलझा मगर तब तक सवारी गाड़ी एकमा से प्रस्थान कर गयी। जिसके बाद उक्त सवारी गाड़ी के महेन्द्रनाथ हॉल्ट पहुँचने के बाद रेलयात्री ने गार्ड को गार्ड बॉगी से नीचे खींचकर मारपीट की।

गार्ड के साथ मारपीट करने के दौरान ही अन्य रेलयात्रियों ने इस घटना को देखते ही गार्ड को बचाया व उक्त रेलयात्री की जमकर धुनाई की।
इस दौरान सिवान जा रहे अन्य युवाओ ने भी उक्त रेलयात्री को पीटकर अपना हाथ साफ कर लिया।

महेन्द्रनाथ हॉल्ट पर मारपीट की इस घटना के कारण छपरा भटनी सवारी गाड़ी तकरीबन 15 मिनट तक हाल्ट पर खड़ी रही। बाद में गार्ड उक्त रेलयात्री को अन्य रेलयात्रियों के सहयोग से गार्ड बॉगी में बिठाकर सिवान के लिए ट्रेन को रवाना किया। मारपीट करनेवाला उक्त रेलयात्री एकमा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मारपीट की इस घटना के दौरान अन्य रेलयात्रियों द्वारा पिटे जाने के बाद रेलयात्री गार्ड से माफी मांगता दिखा।
कई रेलयात्री ने मारपीट की इस घटना का वीडियो भी बनाया है जो धीरे धीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।




Recent Comments