
सारण/इसुआपुर :शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति इसुआपुर के हड़ताली शिक्षकों के द्वारा कोरोना वायरस जन जागरूकता अभियान चलाया गया . इसुआपुर के चिकित्सा पदाधिकारी विजय किशोर ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि कोरोनावायरस से बचाव के लिए सफाई ही एकमात्र उपाय है, रामपुर अटौली के मुखिया धनन्जय पांडे द्वारा साबुन एवं हैंडवाश का वितरण किया गया. जहां हड़ताली शिक्षकों के साथ लौंवां पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार चौरसिया,जिला परिषद सदस्य गीता सागर राम भी लोगों को जागरूक करने में सहयोग करते रहे.जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से समन्वय समिति के सदस्य सुरेंद्र कुमार राम, मनोज कुमार राय,विजय कुमार मांझी, संतोष कुमार सिंह, उमेश कुमार रजक, सुनील प्रसाद यादव,सुमंत कुमार सिंह,लालटू जी, अशोक कुमार यादव, एहसान अहमद, वकील शर्मा सक्रिय रहे।




Recent Comments