
सभी शिक्षकों ने अपना हाथ धोने के साथ लोगों का भी धुलवाया हाथ
एकमा। बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर समान काम के लिए समान वेतनमान सहित अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में नियोजित शिक्षकों की अनिश्चित कालीन हड़ताल एकमा प्रखंड व नगर क्षेत्र में 29वें दिन सोमवार को भी जारी रही।
इस अवसर पर समन्वयक समिति के प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, सचिव सुमन प्रसाद कुशवाहा, संयोजक जयप्रकाश तिवारी, नगर अध्यक्ष उपेंद्र यादव के नेतृत्व में सोमवार को शिक्षकों ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु हैंड सेनिटाइजर से हाथ धोकर व लोगों को भी हाथ धुलवाकर जागरूकता का संदेश दिया।
इस मौके पर संजय साह, संजय यादव, विवेक कुमार सिंह, चिन्तामणि सिंह, छविनाथ मांझी, शौकत अंसारी, लखन लाल प्रसाद, सुजीत सिंह, सुजीत शर्मा, रवि रंजन प्रभात, भीम रजक, समरेश,पवन कुमार, ओमप्रकाश यादव, योगेश सिंह, आनंद कुमार, सुमन कुमारी, सीमा देवी, निर्भय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिग्विजय गुप्ता, अरविंद कुमार, रमेश राम, तारकेश्वर सिंह, अमरेंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार, ब्रजेश उपाध्याय, नसीम अंसारी, सुरेश सिंह, गिरधारी रस्तोगी, कन्हैया राम, मैनेजर साह, राज मोहम्मद अंसारी, निलेश सिंह, पंकज कुमार रस्तोगी, रजनीश कुमार, गाजी हसन, पंकज प्रकाश सिंह, रविन्द्र ठाकुर, मुकेश पंडित, सरोज पंडित, मधूसूदन राम, रमेश राम, जितेंद्र राम, वीरेंद्र प्रसाद, उमेश सिंह, नसीम अंसारी, साहेब हुसैन, उमेश साह आदि हड़ताली शिक्षक मौजूद रहे।




Recent Comments