
स्वर्ण व्यवसाई पिता-पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली,दहशत फैलाने के लिए बम भी फोड़े
#परवेज़ अख्तर/सीवान,
इन दिनों सुशासन सरकार के पुलिसकर्मियों की निष्क्रियता से सीवान में अपराधिक घटनाओं में बेतहासा बढ़ोत्तरी हो रही है।इसके बावजूद सुशासन सरकार की पुलिस कुम्भकर्णीय निंद्रा से जागने का नाम ही नही ले रही है।जिसके चलते सीवान के आम से लेकर खास तक के लोग ख़ौफ़ज़दा की जीने को मजबूर है।कहीं न कहीं हथियारों से लैस होकर खुलेआम अपराधी अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे है। पुलिस के सजग नही रहने के कारण लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है।इसी कड़ी में शनिवार को
जिले के असांव थाना क्षेत्र के शिवपुर सकरा बाजार में में बेखौफ सातिर अपराधियों ने बम और गोलियों के धमाके और तड़तड़ाहट के बीच एक ज्वेलरी की दुकान को लूटने का असफल प्रयास किया | जहां लूट में असफल होने से खार खाए अपराधियों ने दुकानदार दीनानाथ सोनी और दुकानदार के पुत्र संदेश सोनी को दिनदहाड़े गोली मार दी| गोली और बम के धमाके से असांव बाजार में दहशत का माहौल कायम हो गया जहां बम बाजी और गोली बाजी करते हुए अपराधी आराम से भागने में सफल रहे घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से घायल स्वर्ण व्यवसाई पिता-पुत्र को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों की हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिएमेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया | घटना के संबंध में बताया जाता है कि 5 की संख्या में मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने अपने मोटरसाइकिल को शिवपुर बाजार के ही हरिजन टोली के समीप खड़ा कर वहां से पैदल चलकर स्वर्ण व्यवसाई की दुकान पर इस घटना को अंजाम दिया है हालांकि पुलिस मामले के जल्द खुलासे का दावा कर रही है और लूट के प्रयास के सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है पुलिस ने इस क्रम में क्षेत्र की नाकाबंदी की है ताकि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके उधर एसपी नवीन चंद्र झा भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की |बतादें की अपराधियों के गोली के शिकार पिता व पुत्र की हालत काफी नाजुक है।




Recent Comments