एशियन यूथ वीमेन हैंडबॉल चैम्पियनशिप के प्रशिक्षण शिविर के लिए सीवान की दो बेटियां चयनित

🔥 हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा एशियन यूथ वीमेन हैंडबॉल चैम्पियनशिप के लिए आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए सीवान के रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इस बात की जानकारी देते हुए सिवान जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया की इन खिलाड़ियों के भारतीय प्रशिक्षण शिविर मे चयन की सुचना बिहार राज्य हैंडबॉल संघ के महासचिव श्री ब्रजकिशोर शर्मा द्वारा जैसे ही प्राप्त हुई सिवान जिला हैंडबॉल संघ के खिलाड़ियों मे ख़ुशी की लहर दौड़ गई. संजय पाठक ने बताया की सिवान जिला हैंडबॉल खिलाडी खुशबु कुमारी एवं अनिशा कुमारी का चयन दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम मे 8-9 जुलाई 2019 तक आयोजित ट्रायल मे बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है. इस ट्रायल मे पुरे देश से 60 खिलाडीयों ने अपना प्रदर्शन किया था. संजय पाठक ने बताया की खुशबू कुमारी आसाव के शनिचरा टोला निवासी पंचदेव यादव की बड़ी बेटी है वहीं अनिशा कुमारी गुठनी प्रखंड स्थित गड़ेरिया निवासी सतेन्द्र यादव की द्वितीय पुत्री है. यह एशियन चैंपियनशिप राजस्थान के जयपुर मे 21 अगस्त से 30 अगस्त 2019 तक आयोजित है. इस चयन सम्बंधित सुचना पर जिला हैण्डबाल संघ के अध्यक्ष श्री इष्टदेव तिवारी ने कहा की वर्ष 2019 सिवान हैण्डबॉल के लिए लकी है. विदित हो की अभी सिवान हैण्डबॉल की तीन बेटियां लेबनान मे एशियन जूनियर बालिका अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप खेल रही है. चयनित खिलाडी आज राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए जयपुर रवाना हो गए. यह प्रशिक्षण शिविर 30 जुलाई से 20 अगस्त तक सवाई मान सिंह स्टेडियम मे आयोजित है. इनके चयन पर बिहार हैण्डबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद, संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह, काशीनाथ मिश्रा एवं जिला हैण्डबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी है.
➖➖➖
✍रिपोर्ट : नवीन सिंह परमार
[ By- परमार मीडिया ]