85 पीस शराब के साथ युवक गिरफ्तार
परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर. थानाक्षेत्र के खुजवा गांव में सोमवार की देर शाम छापेमारी कर पुलिस ने एक युवक को 85 पीस विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि गांव निवासी श्याम माली ने अपने घर के पास झोपड़ी में शराब रख कर सप्लाई कर रहा था. सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गयी. छापेमारी में 85 पीस शराब बरामद किया गया. धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
————




Recent Comments