*न्यू एस एस पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने बिखेरे जलवे*तरैया(सारण)।16.01.2020 :उसरी चाँदपुरा न्यू एस एस पब्लिक स्कूल का सातवा वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया।जिसका उद्घाटन बीडीओ राकेश कुमार ने फीता काटकर किया।वार्षिकोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें सरस्वती गीत के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।मुझे माफ करना ओ साई राम सबसे पहले लूँगा मम्मी -डैडी का नाम…..गीत प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं ने सबका मन मोह लिया।छात्रा रिया राज,जुली,प्रतिमा,सिमरन,आँचल, श्वेता,राजनंदनी,वंदना,साक्षी,अनुप्रिया,अलीना प्रवीण,तान्या तथा छात्र लक्की,आदित्य,प्रियांशु,अभिषेक,शाहबाज,तनिष,समीर,मनीष,प्रीतम,विवेक,विशाल,आलोक एवं सलमान ने सांस्कृतिक कार्यक्रम अपने प्रदर्शन से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।शिक्षक रंजन कुमार ने कार्यक्रम में एक कविता के माध्यम से वर्तमान सरकारी स्कूल के छात्र और अभिभावक की स्थिति को प्रस्तुत किया कि कैसे सरकारी विधालयो में छात्रवृति वितरण के समय बच्चों की उपस्थिति बढ़ जाती है।और पैसा मिलते ही छात्र गायब हो जाता है।जब अभिभावक भी कभी विद्यालय जाते है तो शिक्षक से अपने बेटे-बेटी की पढ़ाई की बात नही करते बल्कि ये पूछते है कि मास्टर साहब अबकी बार छात्रवृति वाला पैसा कब आ रहा है हमार बेटवा के 75% हाजरी बनवले बानी कि ना।जिस पर दर्शक लोट-पोट हो गए।कार्यक्रम का संचालन झुनझुन प्रसाद ने किया।कार्यक्रम में बच्चों को सम्बोधित करते हुए अमनौर के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन की मास्टर की है।जैसे मास्टर की से सभी ताले खुल जाते है वैसे ही शिक्षा मनुष्य की हर समस्या का समाधान करता है।उक्त मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह,डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु, मो.रेयाज सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments