मढ़ौरा(सारण)।जिलाधिकारी सारण डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे द्वारा आज दिनांक 27.09.2021 को मढ़ौरा में मंडल उपकारा (जेल) के निर्माण हेतु चयनित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।मालूम हो कि मढ़ौरा में 1000 कैदियों की क्षमता का उपकारा का निर्माण की स्वीकृति प्रदान है।इसको लेकर जिला प्रशासन पिछले तीन महीनों से काफी सक्रिय है।जिला प्रशासन द्वारा प्रखंड के तालपुरैना चंवर में ही जमीन चिन्हित की गई।इस को लेकर प्रशासन जमीन अधिग्रहण के लिये औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने की कवायद तेज किये हुए हैं।