⏭ प्रो.अखिलेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में वित्तरहित शिक्षकों ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन
⏭अतुलकश्यप संस्थापक सदस्य दैनिक खोज खबर: मोतिहारी सूबे की सरकार गहरी नींद में है। उसे जगाने के लिए हम भूखे लोग नंग-धड़ंग प्रदर्शन कर रहे हैं। उक्त बातें प्रो. मनीष कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को मंगल सेमिनरी मूल्यांकन केंद्र पर कही। कहा कि सरकार यदि सम्मानजनक समझौता नहीं करती है तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
मौके पर महासंघ के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश्वर प्रसाद सिंह
ने कहा कि जब तक सरकार अधिग्रहण, वेतनमान, सेवा शर्त आदि मांगों को नहीं मान लेती है तबतक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में प्रो. श्यामनारायण प्रसाद, प्रो. श्यामाकांत शर्मा, प्रो. अंजनी कुमार ¨सह, प्रो. अर¨वद मिश्रा, प्रो. शत्रुघ्न पाठक, प्रो. परवेज आलम, प्रो. फैयाज आलम, प्रो. उमाकांत प्रसाद, प्रो. रवि राय, प्रो. संतोष पाण्डेय, प्रो. अरूण ¨सह, प्रो. वकील प्रसाद, प्रो. पुष्पा शाही, प्रो ¨वदा, प्रो. विनय ¨सह आदि शामिल थे।
उधर, जिला स्कूल मूल्यांकन केंद्र पर वित्तरहित संघर्ष मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. सुमित्रा कुमारी यादव की अध्यक्षता में परीक्षकों की बैठक हुई।
रइश अकरम अंसारी ने कहा कि सरकार घमंड में है। इस बार हम इसके झांसे में नहीं आनेवाले हैं। प्रो. संतोष कुमार ने कहा कि वित्तरहित एवं माध्यमिक शिक्षकों के सहयोग से आज 18 वें दिन भी मूल्यांकन एवं प्रायोगिक परीक्षा बाधित रही। मौके पर विजय कुमार, डा. संजय कुमार, रामचंद्र कुमार ¨सह, अलाउद्वीन खिलजी, पवन कुमार, डा. राधामोहन यादव, डा. प्रमोद कुमार तिवारी, नूतन बाला, विजय कुमार तिवारी, रामकिशोर ¨सह, राजीव कुमार आदि मौजूद थे।




Recent Comments