प्रभुनाथ जमादार उच्च विद्यालय पोखरेड़ा में हुआ मानव श्रृंखला के लिए मॉक ड्रिल
तरैया(सारण) 16.01.2020:प्रभुनाथ जमदार उच्च विद्यालय पोखरेड़ा में जल जीवन हरियाली के प्रति जागरूक करने के लिए आगामी 19 जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित मानव श्रृंखला के लिए विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों द्वारा पूर्वाभ्यास किया गया।विद्यालय में वर्ग 9 एवं 10 में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं ने बड़े ही जागरूकता पूर्वक इस पूर्वाभ्यास में हिस्सा लिया एवं 19 जनवरी को मानव श्रृंखला के लिए निश्चित स्थल पर पहुंचने की प्रतिबद्धता जताई। प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह ने कहा कि जल जीवन हरियाली के लिए जागरूक करने हेतु आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला में विद्यालय के सभी विद्यार्थी व कर्मचारी अनिवार्य रूप से भाग लेने का आग्रह की।वहीं विद्यालय के प्रधान लिपिक जितेंद्र नारायण सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की जन कल्याण हेतु आयोजित इस मानव श्रृंखला में सभी लोग निश्चित समय में निश्चित स्थान पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।मौके पर विद्यालय के शिक्षक शैलेश कुमार, अवधेश प्रसाद सिन्हा, दयानंद कुमार सिंह, रवि नंदन कुमार, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद रियाजुद्दीन,श्री भगवान सिंह,जोगिंदर साह, सुजीत कुमार,उमा देवी,संध्या गौतम समेत कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।




Recent Comments