नारायणपुर पंचायत के वार्ड तीन में जल मीनार का उद्घाटनतरैया(सारण)।16.01.2020 :नारायणपुर पंचायत के रामपुर केशव गाँव के वार्ड संख्या 03 में मुख्यमंत्री सात निष्चय योजना के तहत 18 लाख की लागत से बनकर तैयार जल मीनार का उद्घाटन गुरुवार को मुखिया तारकेश्वर राय व वार्ड अध्यक्ष शिव कुमारी देवी ने संयुक्तरूप से किया।वार्ड विकास क्रियान्वयन एवं प्रबंधक समिति के द्वारा नल से जल प्रवाहित कर नव निर्मित जल मीनार का शुभारंभ किया गया। मुखिया तारकेश्वर राय ने बताया कि वार्ड संख्या तीन के लगभग 300 लोगों को इस योजना से अब शुद्ध व स्वच्छ पे जल मिलेगा।जिससे कई गरीब परिवारों को विभिन्न बीमारियों से छुटकारा मिलेगा तथा सदा निरोग रहेगें।क्योंकि स्वच्छ व शुद्ध पानी पीने से हम अपने शरीर को हमेशा स्वस्थ रख सकते है।उक्त मौके पर उप मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह,बीडीडी नागेन्द्र प्रसाद,वार्ड सचिव संजय कुमार प्रियदर्शी,वार्ड सदस्य संजय कुमार,राजेश्वर सिंह, जयराम सिंह,सुरेन्द्र त्रिपाठी,राजा सिंह,मूनतुन सिंह,रूपेश कुमार राय सहित अन्य मौजूद थे।