परवेज अख्तर/सीवान:बड़हरिया

प्रखंड के पड़रौना गांव निवासी व जदयू नेता अमीरुल्लाह सैफी को जदयू बुनकर प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। जदयू बुनकर सेल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल ने श्री सैफी को महासचिव मनोनीत करते हुए यह उम्मीद जाहिर की है कि इनके आने से संगठन विस्तृत व मजबूत होगा। बधाई देने वालों में जदयू विधायक श्यामबहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, माधव सिंह, अशोक प्रसाद, ऐनुल्लाह सैफ़ी, कामरान सैफ़ी, ठाकुर अमरजीत सिंह, उमाशंकर सिंह, अशरफ अंसारी, मुर्तजा अली पैगाम, अनवर सीवनी, निकेशचंद्र तिवारी, संतोष चौहान, दीनबंधु प्रसाद आदि शामिल हैं।