
मढ़ौरा : अनुमंडल स्थापना दिवस पखवाड़ा एवं मढ़ौरा महोत्सव का उद्घाटन आज
मढ़ौरा हाई स्कूल के परिसर में संध्या 07 बजे से शुरु होगा उद्घाटन समारोह कार्यक्रम
मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा अनुमंडल के 32वें स्थापना दिवस को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी है। अनुमंडल प्रशासन की पहल पर सरकारी महकमें द्वारा स्थापना दिवस पखवाड़ा सामारोह के दूसरे पड़ाव पर मढ़ौरा महोत्सव के रूप में व्यापक स्तर पर आज शनिवार को उद्घाटन सत्र से शुभारंभ किया जा रहा हैं। जिसमें सारण डीएम राजेश मीणा मुख्य अतिथि एवं सारण एसपी डॉ कुमार मंगला समेत कई आलाधिकारी विशिष्ट अतिथियों के तौर पर शामिल हों रहे। उद्घाटन समारोह कार्यक्रम उच्च विद्यालय मढ़ौरा के मुक्तमंच से 01अप्रैल शनिवार संध्या 7 बजे से प्रारंभ होगा, जो 14 अप्रैल तक चलेगा।




Recent Comments