छपरा : शौच करने गए युवक को मारी गोली, पटना रेफर
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
जिले के मांझी थाना क्षेत्र के कटोखर गाँव मे अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। बताया जाता है कि युवक घर से शौच करने के लिए निकला था लेकिन जब वह बहुत देर तक नही आया तो परिजन उसे ढूंढने गए।
ढूंढने के दौरान ही परिजनों ने उसे खून से लथपथ पाया।

युवक का उपचार सदर अस्पताल में किये जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

घायल युवक मांझी थाना क्षेत्र के कटोखर ग्राम निवासी हफ़्फ़ीदुल्लाह खान का पुत्र मोहित खान बताया जाता है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं गोलीबारी के इस घटना से स्थानीय ग्रामीण परेशान हैं




Recent Comments