नौतन:-BDO ने किया औचक निरीक्षण
दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार :- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी तेल्हुआ पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 124, एवं 127 पर गये जहा 124 के ग्रामीण महिलाओ ने विडियो श्री कृष्णा राम को बताया कि 124 की सेविका आशा राय द्वारा हम सभी लाभुको को केन्द्र से भगा दिया जाता है . और टी. एच. आर का वितरण नही किया जाता है . और बोला जाता है कि तुमलोगो को जहा जाना है जाओ. हमारा कुछ नही बिगड़ेगा।
वही केंद्र संख्या 127 के निरीक्षण के दौरान विडियो ने बताया कि केन्द्र का बोर्ड एक झोपड़ी पर लगा हुआ था। जबकी सेविका द्वारा पंजी पर लिखा गया है कि केन्द्र पक्के के मकान मे चलता है । निरीक्षण के दौरान वार्ड सदस्य सुनील भारती, मुखिया पति मुरली धर सहनी और राजद के प्रखण्ड युवा उपाध्यक्ष सतेंद्र यादव द्वारा विडियो को बताया कि दोनो केन्द्रो पर सेविकाओ द्वारा मनमानी की जाती है ।
उसी क्रम मे प्रखंड विकास पदाधिकारी सह् सी. डी. पी. ओ कृष्णा राम द्वारा केन्द्र का ताला खोलवाने के लिए काफी प्रयास करने के बाद भी लाभुको ने केन्द्र का ताला नही खोलने दिया। जिसमे विडियो को बैरन हाथ वापस प्रखंड कार्यालय लौटना पड़ा.
इस संदर्भ मे विडियो कृष्णा राम ने बताया कि जांच के दौरान केन्द्र बंद पाया । इस मामले की कारवाई की जाएगी । इस संदर्भ मे दोनो सेविकासेविकाओ द्वारा बताया गया कि ग्रामीणो द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है ।।




Recent Comments