सैकड़ों छठव्रतियों को साड़ी वितरण
गड़खा(सारण)।
गड़खा प्रखंड के महम्मदपुर खाकी बाबा के मठिया रामपुर में महर्षि श्रीधर बाबा एजुकेशनल ट्रस्ट सराय बक्स के द्वारा सैकड़ों छठवर्तियों के बीच साड़ी वितरण की गई। इस दौरान श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी, मन्दिर के पुजारी विजय दास जी,जयनाथ राय, कुश कुमार, विपुल कुमार, महेश राय, भरोसा राम , सुभाष प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे। साड़ी वितरण करने के दौरान मुरारी स्वामी ने बताया कि गुरुदेव श्रीधर दास जी महाराज द्वारा छठ व्रतियों के बीच प्रत्येक साल वस्त्र, फल व अन्य सामग्रियों का वितरण की जाती है। इस वर्ष विभिन्न गांवों में जाकर साड़ी की वितरण की जा रही है।छठ व्रती ही छठी मईया के स्वरूप है, उनका सहयोग और सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म और पूजा है। संस्था द्वारा हमेशा आपदा विपदा के वक्त जन सहयोग की जाती है। आगे भी जारी रहेंगी।