
परसा (सारण)-प्रखंड के दिघरा निवासी सैनिक सुनील कुमार यादव के अपने पैतृक घर पहुचने पर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह उनके घर पहुचकर सैनिक सुनील कुमार को अंगवस्त्र फूल माला और तिरंगा वाला टोपी पहनाकर सम्मानित किया।मालूम हो कि कुछ दिन पहले सैनिक सुनील कुमार यादव के शहीद होने की गलत सूचना से परसा सहित जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी लेकिन चीनी सैनिकों को धूल चटा कर अपने मातृभूमि के लिए घायल हुए थे जो बिल्कुल स्वस्थ होकर अपने घर पहुचे है।उसी क्रम में सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह उनके घर पहुँच बीर सैनिक सुनील कुमार यादव और उनके पिता पूर्व सैनिक सुखदेव यादव को सम्मानित किया और माननीय सांसद श्री राजीव प्रताप रूढी से दूरभाष पर बात करवाई माननीय सांसद ने बात करते हुए कहा कि आप पर पूरे छपरा वासियों को गर्व है आपने पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है। वही राकेश कुमार सिंह ने बोला कि आप ने जिस प्रकार से चीनी सैनिकों को धूल चटाने का काम किया है आप पर पूरे परसा वाशियो को गर्व है।आपको मेरा सैल्यूट है। इस मौके पर संतोष शर्मा रामानंद सिंह,बच्चा सिंह,विक्रम साह चुनमुन कुमार,कुंदन कुमार अशोक राय उपस्थित थे।




Recent Comments