तरवारा बाजार में राज्यपाल हुआ भव्य स्वागतपरवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के महाराजगंज के पूर्व सांसद स्व.उमाशंकर सिंह की पुण्यतिथि में शिरकत करने आए सिक्किम राज्य के राज्यपाल गंगा प्रसाद का बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम बहादुर सिंह के नेतृत्व में तरवारा बाजार पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल को देखने के लिए सैकड़ों लोग तथा जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल बरसा कर स्वागत किया इन लोगों की भारी भीड़ को देखकर राज्यपाल ने लोगों का अभिवादन कर अपने गंतव्य को चले गए।जदयू नेता निकेशचंद्र तिवारी अब्दुल करीम रिजवी ,मुखिया बशिष्ठ प्रसाद,इमरान अली मंसूरी, चुन्नू सिंह, निशु सिंह, राकेश बाबा ,राजेश सिंह, नागमणि कुमार, नागेंद्र गिरि,कमल तिवारी, आदि थे।