
संजय विजित्वर (हाजीपुर)
भारतीय जनता पार्टी हाजीपुर नगर पूर्वी मंडल की बैठक स्व०बेनी भगत चौक शक्तिकेंद्र लोदीपुर में हुई।
नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 70वें जन्मदिन पर आज 16सितम्वर से 22सितम्वर तक सेवा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया।इस संबंध में विज्ञप्ति के माध्यम से बतलाया गया कि उपरोक्त कार्यक्रम के तहत लोदीपुर स्थित बूथ संख्या 167-168 परआंवला और जामुन का पेड़ लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । 17 सितम्वर संध्या काल में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शक्तिकेन्द्र के अन्तर्गत स्टेशन चौक ,शिवाजी- द्वार के समीप भारत माता की प्रतिमा पर70 दीप प्रज्ज्वलन, 18सितम्वर सदर अस्पताल में रक्तदान,19सितम्बर अटल बिहारी वाजपेई शक्तिकेन्द्र के अन्तर्गत शाही कालोनी के दलित समाज के बच्चों के बीच पठन-पाठन सामाग्री का वितरण,20सितम्बर सदर अस्पताल के मरीजों के बीच फल वितरण,21सितम्बर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस शक्तिकेंद्र जढुआ स्थित जगदंबा मंदिर पर स्वच्छता अभियान और*22सितम्बर को डॉ राजेन्द्र प्रसाद शक्तिकेन्द्र स्थित सेंट्रल बैंक के पीछे जगदंबा मंदिर पर साफ-सफाई और वृक्षारोपण किया जाएगा ।
बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष बच्ची मिश्रा,जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी राहुल कुमार, पूर्व जिला मंत्री उमेश राव, नगर महामंत्री रामनरेश भगत, किशोर कुणाल नन्हक, नगर मंत्री राकेश रौशन, भाजयुमो जिला
उपाध्यक्ष विधानंद चौरसिया, नगर अध्यक्ष पवन कुमार, उपाध्यक्ष यौगेश पटेल,नितेश कुमार, राजू अवस्थी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।




Recent Comments