
संजय विजित्वर (हाजीपुर)- हाजीपुर के व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ता राजकुमार दिवाकर की अध्यक्षता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा के हरेश कुमार सिंह के संचालन में पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिवक्ताओं द्वारा जारी विज्ञप्ति में बतलाया गया कि श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।इस क्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने मुक्तकंठ से स्वीकार किया कि स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह प्रखर समाजवादी ,जन क्रांति के पुंज, गरीबों की आवाज ,सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत, मनरेगा कानून के शिल्पकार थे, जिन्होंने भारत के गरीब बेरोजगारों को 100 दिन रोजगार मुहैया कराने वाला कानून लागू करके इतिहास रचकर महापुरुष बन गये। उनके निधन से बिहार सहित पूरा देश मर्माहत है। श्रद्धांजलि सभा में वरीय अधिवक्ता हरिहर सिंह ,प्रभारी सचिव राकेश रौशन मुनचुन, शंभूनाथ सिंह, विनय कुमार झा, राकेश नंदन, मुरलीधर सिंह ,दिनेश चौधरी ,प्रहलाद प्रसाद चौरसिया, अरविन्द कुमार सिंह, शैलेश कुमार ,प्रवीण रंजन ,अनीशचंद्र गांधी ,राकेश कुमार ,राजु कुमार सिंह ,मुकेश रंजन ,विनय कुमार झा, विकास रंजन, विनय कुमार सिंह ,बसंत कुमार आदि अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया।




Recent Comments