परसा।परसा विधान सभा के शोभे परसा गाँव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव को लेकर नप अध्यक्ष शैलेश गिरी की अध्यक्ष में नुकर सभा का आयोजन किया गया।जिसमें सांसद प्रतिनिधि स भावी विधायक प्रत्यासी राकेश कुमार सिंह को विधान सभा चुनाव में सहयोग करने का अपील किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ भावी प्रत्यासी राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा के सभी अध्यक्ष और महामंत्री द्वारा परसा से भाजपा का उम्मीदवार देने का मांग किये जाने की बातें कही।उन्होंने कहा कि इस चुनाव में परसा की जनता परिवर्तन करने की मिजाज बना चुकी है।उन्होंने उपस्तिथ ग्रामीणों से आशीर्वाद देने का अपील किया।वही दरियापुर अध्यक्ष रामानंद सिंह ने कहा कि इस बार एनडीए द्वारा परसा में भजपा का टिकट नही दिया जाएगा तो बाध्य होकर भाजपा कार्यकर्ता राकेश सिंह को निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में मैदान में उतारने की बातें कही।उन्होंने कहा कि कोरोना बाढ़ काल में रात दिन समाज के लोगो की सेवा में लगे रहने वाला बेटा जैसा उम्मीदवार चाहिए।इस लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठाना है।राकेश सिंह को जितने की संकल्प लिया गया।सभा को नप अध्यक्ष शैलेश गिरी,सुरेश सिंह,चंदन कुमार,गाया सिंह ने राकेश सिंह को सहयोग कर जीत दिलाने का अपील किया।सभा में अमित कुमार सिंह अरुण सिंह संतोष सिंह रविन्द्र राय आदि उपस्तिथ थे।