
मढ़ौरा(सारण) । प्रखंड के सेमरहिया धर्मशाला पर भागवत कथा में काफी संख्या में लोग जमा हुए और संत प्रवचन का हिस्सा बने । भागवत कथा मंच का उद्घाटन शिल्हौड़ी पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक राय ने फीता काटकर किया। बता दे कि कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर ग्रामीणों ने भागवत कथा को आयोजित किया था । उद्घाटन के दौरान पैक्स अध्यक्ष अभिषेक राय ने कहा कि धर्म में आस्था से व्यक्ति को मांनसिक मजबूती मिलती है । धर्म व्यक्ति को सतकर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है । गांव गांव में धर्म से आधारित कार्यक्रम का आयोजन एक अच्छा प्रयास है इससे सभी लोगों का सहयोग होना चाहिए । भागवत कथा गीता पाठ के लिए वराणसी से संत बुलाए गए है । संत ने बताया की गीता का ज्ञान कर्म आधारित ज्ञान है । इसका ज्ञान और दर्शन प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरुरी है । गीता एक महान ग्रंथ है जिसके स्मरण मात्र से दिव्य अनुभूती प्राप्त होती है । भारत के प्रत्येक व्यक्ति के लिए धर्म ग्रंथ गीता को जानना समझना जरूरी है । इस अवसर पर जितेन्द्र राय, मैनेजर प्रसाद, अजय बाबा, गोविन्दा कुमार, मिथुन कुमार, रमेश राय सहित दर्जनों ग्रामीण सक्रिय रूप से असयोजन में जुटे रहे ।




Recent Comments