
सांसद के प्रयास से सुतिहार-कटसा पथ का होगा कायाकल्प, नवनिर्माण के लिए राशि स्वीकृत
ロदरियापुर(सारण): कटसा से सुतिहार भाया पिरारी जर्जर सड़क का स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से शीघ्र ही नवनिर्माण होगा। जिससे वर्षो से राहगीरों को बहुत ही परेशानी होती थी। मालूम हो की जर्जर सड़क की समस्या कों लेकर जिसको स्थानीय सांसद श्री रूडी के प्रतिनिधि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह,विनय शर्मा ,अनिल कुमार सिंह ने इस कार्य के प्रति गम्भीरता दिखाते हुए 29992000(दो करोड़ निन्नावे लाख बानवे हजार) रुपये स्वीकृत कराया हैं।जिसकों लेकर ग्रामीणों में हर्ष हैं और खुशी में पैक्स अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पिरारी गांव में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह,भाजपा नेता अनिल सिंह,अमनौर बिधानसभा प्रभारी बलिराम तिवारी,परसा नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह,रणधीर कुमार सिंह का फूल माला से स्वागत किया गया.वहीं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने श्री रूडी को दूरभाष पर बात कर आभार प्रकट करते हुए सराहनीय कार्य के लिये बधाई दी।




Recent Comments