छपरा । उत्तर बिहार के सारण जिला स्थित कोठिया-नरांव के प्रसिद्ध सूर्यमंदिर प्रांगन से सटे प्राचीन शिव मंदिर मे सोमवारी पर विशेष श्रृंगार व पूजा अर्चना की गई ।सूर्यमंदिर सह रामजानकी मंदिर के प्रधान पूजेरी का पिछले महिने हुए आसमयिक निधन से 12 दिनो तक विशेष पूजनोत्सव नहीं हो पाया था।सोमवती अमावस्या व सोमवारी को लेकर पहली बार विशेष पूजनोत्सव व श्रृंगार हुआ।मन्दिर के पूजेडी समूहों ने ब्राम्हण के सहयो से श्रृंगार व पूजन संपन्न किया ।श्रृंगार मे सामिल पूजारियो मे सामिल थे श्री श्री 108 श्री विष्णु दास जी महाराज उर्फ फलाहारी बाबा, श्री श्री 108 श्री रामेश्वर दास जी महाराज उर्फ बामन बाबा,श्री श्री गिरी बाबा। इसके अलावे सूर्यमंदिर से जुडे दर्जनों सदस्यों ने हिस्सा लिया और श्रृंगार मे सहयोग किया।शिव मंदिर मे सुबस से हीं भक्तो का आगमन शुरू हो गया।लोगों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव व पार्वती को रिझाने हेतु पूजा-पाठ किया ।बाद मे भगवान सूर्य व राम जानकी दरबार का दर्शन कर अपनीं मनोरथ रखी और अपने व अपने परिवार के सुख, शान्ति ,समृद्धि व नीरोगता हेतु प्रार्थना किया।हलाकि मंदिर के प्रधान पूजेरी की हाल मे स्वर्ग सिधारने से मंदिर परिसर मे रौनकता व हर्षोल्लास मे कमी दिखी।