बेतिया – गौनाहा:– *प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बढी सुरक्षा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* अगामी दस अप्रैल को चम्पारण के मोतीहारी में पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा के मध्य नजर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 44 वी बटालियन नरकटियागंज के बीओपी भिखनाठोरी व भतुजला के जवानो के द्वारा हाई एलर्ट जारी करते हुऐ गस्त तेज कर दी गई है चप्पे-चप्पे पर जवान नजर बनाये हुऐ है । दिन हो या अंधेरी रात नाईट विजन के तहत ड्यूटी करते दिख रहे है एसएसबी के जवान । संदेह की स्थिति में आये लोगो को जांचोपरांत ही आने जाने की अनुमति दिया जा रहा है ।
खुला बॉर्डर का फायदा उठा कोई संदिग्ध बॉर्डर पार न कर ले इसके लिए चिन्हित जगहों पर जवानो की तैनाती बढा दि गई है ।
इसकी जानकारी देते हुए उप सेनानायक अमित कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस व नेपाल पुलिस के सहयोग से इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई एलर्ट जारी किया गया है । नाईट विजन के तहत रात्रि गस्ती तेज कर दी गई है । जंगल से हो कर गुजरने वाली पगडंडीयों पर विषेश ध्यान दिया जा रहा है । हर आने जाने वाले लोगो के गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है । डाॅग स्क्वायड टीम के द्वारा आने जाने वाले लोगो के समानों के साथ-साथ बाॅर्डर पर भी नजर रखने का निर्देश दिया गया है । वही अधिकारी व जवानो को निर्देश दिया गया है कि संदिग्ध की तलाशी के बाद ही जाने की अनुमति देना है ।




Recent Comments