नौतन बैरिया:- 200 पैकेट चुलाई शराब के साथ  एक कारोबारी गिरफ्तार 
​दैनिक खोज खबर मदन सिंह प्रखंड संवाददाता की रिपोर्ट नौतन बैरिया :- स्थानीय  थाना क्षेत्र के भितहाॅ गांव से गुरुवार को स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर  एक शराब कारोबारी को बाइक पर लदे  सौ पाॅकेट चुलाई शराब  के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि शराब कारोबारी तुनिया पंचायत के पतरखा गांव निवासी योगेन्द्र चौधरी पिता सामलाल चौधरी को गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को भितहाॅ गांव से गिरफ्तार किया गया, जिसे जेल भेज दिया गया ।।