मुरलीगंज, मधेपुरा : रणजीत कुमार सुमन दैनिक खोज खबर संवाददाता
मुरलीगंज प्रखण्ड किसान भवन मे बुधवार को खरीफ महोत्सव 2017 के अवसर पर बैठक की गई । बैठक में पदाधिकारी , जनप्रतिनिधि, किसान सलाहकार एंव किसान बंधु भाग लिये ।प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी यदूनंदन प्रसाद यादव ने सभी किसान भाई से कहा कि आपलोग को किसी भी तरह की जानकारी लेनी हो तो यहा कृषि वैज्ञानिक मौजूद है।वही प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुरंजन कुमार ने कृषि विषय पर बताये।जिला जदयू नेता रूपेश कुमार गुलटेन, ने खरीफ अभियान के बैठक में उपस्थित सभी को हार्दिक अभिनंदन करते हुए ,कहा कि बड़े दुख के साथ कहना पर रहा कि प्रखण्ड में सत्तरह पंचायत है ललेकिन यहा देखने को मिलता है , पच्चास किसान प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी बीओ साहैब आपके जितने किसान सलाहकार है, उस पर किसान का उंगली उठाना लाजमी है या नहीं ,आपका कोई भी किसान सलाहकार पंचायत नहीं जाता है,और आपके इस बैठक में 17 पंचायत में से पच्चास किसान मौजूद है, जिसको आप कृषि के विषय में जानकारी देंगे।उस किसान का क्या दुर्दशा होगे जो इस बैठक में
नहींआया नही आने का कारण यह कि आपके किसान सलाहकार किसानों को बैठक के बारे जानकारी नही दिये ।कई किसानों का मामला को लेकर रूपेश कुमार गुलटेन ने सवाल खड़ा किये थे। अन्त में कहा कि आप अपने स्तर से किसानो की जो दुर्दशा हो रही है जाच करे।
किसान ब्रजेश कुमार ने भी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी पर कड़ी निसान साधते हुए कहा कि किसान किस तरह अपना परिवार का पेट पालते है आपको किया पता – अभी रवि फसल मक्का की खेती समाप्त होने को चला और कई किसान भाई का खेत मे लगे मक्की की फसल आंधी पानी में छती हुआ। यह भी कहा कि मक्की का पौधा अंकुरण होकर जनम गया इसका फोटो कृषि पदाधिकारी के मोबाइल पर वाटसैप के जरिये भेजे गये थे , लेकिन अभी तक उसको ना ही कोई पदाधिकारी देखने गया और नहीं कोई फसल क्षति का सरकारी मुआवजा मिला।
मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार, जनप्रतिनिधि, डाक्टर टीम एंव किसान बन्धु खरीफ महाभियान में भाग लिये ।




Recent Comments