कल वापस लौट रहा है देश का सपूत अभिनंदन
पाकिस्तान से भारत सकुशल लौटने की देश कर रहा था कामना

सेंट्रल डेस्क /नयी दिल्ली :- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में यह एलान किया है कि कल ( शुक्रवार) भारतीय जवान विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को वापस भारत भेजा जायेगा। संसद में यह एलान करते हुए इमरान खान ने कहा, भारतीय सेना का पायलट हमने पकड़ा है, हम शांति का संदेश देते हुए उन्हें वापस कर रहे है। सूत्रों की मानें, तो विंग कमांडर अभिनंदन कल बाधा बॉर्डर के रास्ते से वापस लौटेंगे। भारत में विंग कमांडर के वापस आने को लेकर दुआएं हो रही थी। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के जज्बे की तारीफ पूरे देश में हो रही है और लोग उनके पाकिस्तान से भारत सकुशल लौटने की कामना कर रहे थे।(स्रोत संग्रहक – सन्नी भगत/नवादा)