सकारात्मक भाव से मिलती है सफलता – रघुवीर सिंह मीणा
संभागीय आयुक्त श्री मीणा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर जिला प्रशासन बारां की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन 

फ़िरोज़ खान (Edited by आज़ाद नेब )
बारां, 20 मई। संभागीय आयुक्त श्री रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि अधिकारियों को नकारात्मक सोच को हावी नही होने देना चाहिए बल्कि सकारात्मक भाव रखकर कार्य करना चाहिए, जिससे उन्हें सफलता भी मिलेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। 
श्री मीणा शनीवार को एनटीपीसी अन्ता के चेतक क्लब में जिला प्रषासन बारां की ओर से उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सभी का आभार प्रकट करते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने सेवाकाल के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि बारां जिले व अन्ता से उनका विषेष लगाव रहा है, क्योंकि अन्ता से आरएएस की सेवा प्रारम्भ की थी और उनके बडे बेटे का जन्म भी अन्ता में ही हुआ था। साथ ही उन्होेेंने बताया कि सरकार ने उनको जहां भी सेवा का मौका दिया उन्होंने सकारात्मक रहते हुए पूरी ईमानदारी से दायित्व का निर्वहन किया, उन्हे इस बात की खुषी है कि कभी किसी को नाराज नही किया इसीलिए सभी उनके मित्र है। 
समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर डॉ. एस.पी.सिंह ने कहा कि संभागीय आयुक्त श्री रघुवीर सिंह मीणा एक व्यक्ति नही अपितु षिक्षण संस्था है जब भी उन्हें कानून व्यवस्था या किसी अन्य मसले पर कोई समस्या होती थी तो उनका मार्गदर्षन से मनोबल बढ जाता था और समस्या का निस्तारण भी हो जाता था। उन्होंने बताया कि मिलनसार व्यक्त्तिव के धनी श्री मीणा ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रषासनिक कार्यकुषलता से कोटा, जोधपुर, उदयपुर संभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं प्रदान की है, उनका जीवन व व्यक्त्तिव कई अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहेगा। पुलिस अधीक्षक श्री डी.डी. सिंह ने कहा कि श्री मीणा का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा, उन्होंने उनके जीवन की दूसरी पारी में स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी। अतिरिक्त जिला कलक्टर शाहाबाद श्री रामप्रसाद मीणा ने कहा कि संभागीय आयुक्त महोदय श्री मीणा अपनी कार्यकुषलता, समय प्रबंधन व समय की पाबन्दी के लिए जाने जाते है, वे अपने अधीनस्थों व सहकर्मियों के साथ तनावरहित होकर कार्य करने और सकारात्मक परिणााम देने की क्षमता के लिए भी याद किए जाएंगे। सीईओं जिला परिषद श्री रामजीवन मीणा ने कहा कि संभागीय आयुक्त श्री मीणा के साथ कार्य करने का अनुभव काफी अच्छा रहा है, उनसे सीखने को मिला जो जीवन में प्रगति के लिए काफी महत्वपूर्ण है। एनटीपीसी अन्ता के जनरल मेनेजर ने भी श्री मीणा को जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। 
सम्मान समारोह में संभागीय आयुक्त श्री रघुवीर सिंह मीणा का परिवार सहित स्वागत व अभिनन्दन किया गया। जिला कलक्टर डॉ. एस.पी. सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री डी.डी. सिंह, सीईओ जिला परिषद श्री रामजीवन मीणा ने संभागीय आयुक्त श्री मीणा को तिलक लगाकर माल्यापर्ण कर श्रीफल व स्मृति चिह्न प्रदान किया, इसके बाद सभी उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी उनका मार्ल्यापर्ण कर अभिनन्दन किया। समारोह के अन्त मे आभार अतिरिक्त जिला कलक्टर वासुदेव मालावत ने प्रकट किया। संचालन सुनील शर्मा ने किया। 
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।