सीवान :विधवा को जहर देकर हत्या करने के मामले में सास ससुर सहित 5 नामजद
चैनपुर –
सोमवार को सिसवन थाना क्षेत्र के उबधि गांव से दाहानदी के किनारे से संदिग्ध स्थिति में महिला का शव बरामद हुआ था ।महिला उबधि गांव के स्वर्गीय भोला महतो की विधवा पत्नी थी ।मंगलवार की देर शाम मृतिका के पिता ने 5 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है । मृतिका के पिता सारन जिला के एकमा थाना के परसागढ़ के निवासी जगदीश महतो ने ससुर गोपीचंद महतो,सास कौशिल्या देवी, गोतनी सुनीता देवी,रानी देवी एवं एक अन्य को आरोपित करते हुए जहर देकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है।




Recent Comments