
छपरा।करीब एक दर्जन संगठनों से जुड़ समाज सेवा कर देश व राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं सारण के एक लाल जमादार राय।मात्र बतीस वर्ष की उम्र में ही जमादार देश के पश्चिमी राज्य गुजरात व महाराष्ट्र सहित राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न संगठनों के महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।इन संगठनों में प्रमुख हैं ‘प्रेसिडेंट एट श्री रिद्धि-सिद्धि विकास मंडल ट्रस्ट’ ‘इंवेस्टिगेशन आफिसर एट क्राइम एण्ड क्राप्शन कंट्रोल एसोसियेशन ‘ सेक्रेटरी आफ अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा, सेक्रेटरी आफ राष्ट्रीय पुर्वांचल महासभा, वेस्टर्न इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन एट मेम्बर, संगठन सचिव, गुजरात प्रदेश एट राष्ट्रीय सुजान अभियान, पोलिटिशियन एट नेशन विद मोदी, राष्ट्रीय कार्यक्रम बैठक विभाग कच्छ गुजरात एट भारतीय जनता पार्टी आदि है।जेपी यूनिवर्सिटी से शिक्षा हासिल करने वाले जमादार राय अपनी विशेष कार्यशैलियों से लोगों को बहुत जल्द ही प्रभावित कर डालते हैं।हाल ही में जिले के नंदलाल सिंह कालेज के संस्थापक स्व नंदलाल सिंह के सुपुत्र पूर्व एम एल सी प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह द्वारा उनके महान सामाजिक कार्य के लिए एक समारोह में सम्मानित किया गया।युवा समाजसेवी सेवी जमादार ने कोरोना काल में ग्यारह लाख रूपये तक की सहायता समाज के लिए कर चुके हैं जो उनके मानवतावादी सिद्धांत को दर्शाता है।गुजरात में होटल आदि उद्योगों के इस युवा व्यवसायी का कहना है कि हमारे बिहार में युवा शक्ति असली धन हैं इन्हें हम अधिक से अधिक सहायता देकर आगे बढ़ाना चाहते हैं।फिल्म, गीत, एक्टिंग से लेकर हर क्षेत्र में हमारे जिले के युवाओं में प्रतिभा कुट कुट कर भरी हैं बस इन्हें प्लेटफार्म उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है।जमादार का कहना है कि उनकी जन्मधरती सारण जिले के बनियापुर से जुड़ कर समाजसेवा करना चाहते हैं।इस लिए लोगों की मांग पर मुरारपुर ग्रामवासी श्री राय आसन्न पंचायत चुनाव में बनियापुर भाग एक से जिला पार्षद का भी चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं।




Recent Comments