सीवान :हाकी की सीनियर महिला टीम राज्य चैम्पियनशिप के लिए खगड़िया रवाना

मैरवा
हाकी बिहार द्वारा खगड़िया के कोशी कालेज में आयोजित 8 वीं बिहार राज्य सीनियर महिला हाकी स्टेट चैम्पियनशिप खेलने हेतु सिवान की टीम आज मैरवा रेलवे स्टेशन से काठगोदाम एक्सप्रेस से रवाना हो गई। इस 18 सदस्यीय टीम की घोषणा हाकी सिवान की सचिव संगीता देवी ने हिमेश्वर खेल विकास केन्द्र लक्ष्मीपुर में कई तथा घोषित टीम को खगड़िया के लिए रवाना किया। हाकी सिवान के संयोजक संजय पाठक ने बताया कि इस टीम में सिंधु कुमारी एवं खुश्बू कुमारी जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने का अनुभव रखने वाली खिलाड़ी हैं वहीं दूसरी ओर नयी ऊर्जा से सराबोर सबजूनियर आयु वर्ग की तेज रफ्तार से खेलने वाली लड़कियों भी है। संजय पाठक ने बताया कि 10 दिन के प्रशिक्षणोपरांत बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का ही चयन किया गया है। इन चयनित खिलाड़ियों को हाकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी गोविंद कुमार ने प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण दिया है। घोषित टीम इस प्रकार है। सिंधु कुमारी (कप्तान) पायल कुमारी, सोनाली कुमारी, रूवी कुमारी, सोनालिका कुमारी, साबरा खातून, कुमारी ज्योति, पल्लवी कुमारी, श्रुति कुमारी, अमिशा कुमारी, अर्जिता कुमारी, सितारा खातून, प्रियंका कुमारी चम्पा कुमारी तथा शिल्पा कुमारी शामिल हैं जबकि टीम कोच गोविंद कुमार तथा टीम मैनेजर विवेक कुमार सिंह को बनाया गया है।

टीम के रवाना होने पर डाक्टर भानु प्रताप सिंह, पुनीत पांडेय, नौतन प्रखंड प्रमुख पति राजेश पांडेय, विकास दिक्छीत, अखिलेश दिक्छीत, मुनिब अंसारी, रमेश सिंह, ईश्टदेव तिवारी, धीरेन्द्र तिवारी सहित कई अन्य लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।




Recent Comments