बीडीओ ने की मानव श्रृंखला की तैयारियों की समीक्षा बैठकपानापुर( सारण)गुरूवार को स्थानीय प्रखण्ड सभागार में 19जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला की तैयारियों को ले बैठक हुई।बैठक में बीडीओ मोहम्मद सज्जाद ने तैयारियों की समीक्षा की ।श्रृंखला में शामिल होने जोनल पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी तथा सेक्टर कोआर्डिनेटर से एक बिन्दु पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।बैठक में उपस्थित सभी प्रधानाध्यापकों विमर्श कर विद्यालय से भाग लेने वाले छात्र छात्राओं की संख्या दर्ज की गई ।बीडीओ मोहम्मद सज्जाद ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों तथा छात्रों के अलावे आँगनबाड़ी सेविका सहायिका, जनवितरण दुकानदारों, जीविका दीदीयों आदि के सहयोग से आमजन की भी भागीदारी सुनिश्चित करानी है।बैठक में सभी जोनल पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर कोआर्डिनेटर तथा सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।




Recent Comments