मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड के रामपुर खोरम में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।जिसमें एक ही परिवार के एक महिला और चार पुरुष बताए गए हैं।शनिवार स्वास्थ बिभाग के टीम ने सुरक्षा किट के साथ सभी लोगों को होम आइसोलेट कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार संक्रमित परिवार का एक व्यक्ति लखनऊ से कुछ दिन पहले घर आये थे, जो वहा पर बैंककर्मी है।इसके पूर्व आसपास के दर्जनों लोगों का कोरोना जांच किया गया, लेकिन सभी लोग का जांच रिपोर्ट निगेटिव बताया गया है।वही स्वास्थ विभाग ने समीप के पंचायत रसूलपुर के सिसवां गांव में कैंप लगाकर लगभग 700 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका दिया गया।एक अच्छी खबर है कि मढ़ौरा नगर क्षेत्र के असोइयाँ की के कोरोना संक्रमित युवती दूसरी जांच में निगेटिव पाई गई है।