सीवान :पटेल चेतना मंच ने पर्यावरण रक्षा का लिया संकल्प
—————————————–
दैनिक खोज-खबर के लिए राकेश सिंह लववंशी
————————————————————
तरवारा :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पटेल चेतना मंच के सदस्यों ने पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया।इस अवसर पर शिक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आज मौसम की सबसे बड़ी मार हम कृषि कुल गौरव पटेल जाति को ही झेलनी पड़ती है।इसके लिए हमें अपने पुराने दिनों की ओर लौटते हुए पीपल-पकड़ी-बरगद के पेड़ों की ओर लौटना पड़ेगा।वहीं उमेश सिंह पटेल ने कहा कि अब समय आ गया है कि अपनी परती पड़ी जमीन में हमलोग पेड़ लगाएं।इससे हम पर्यावरण की रक्षा भी करेंगे और आमद भी होगी।मौके पर जयप्रकाश सिंह,भूपेश कुमार,कमलेश सिंह,अजय सिंह,त्रिलोकी सिंह,मनोज सिंह,नित्यानंद सिंह,सीताराम आर्य सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।





Recent Comments