पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
पौधा लगाना, उसे पेड़ बनने का माहौल देना जीव जगत का कल्याण करना है, जिसकी महिमा शास्त्रों में भी वर्णित है एवं विज्ञान भी मानता है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाराजा पुस्तकालय, बेतिया परिसर में आज दिनांक: 05.06.2017 को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण करते युवाओं को सम्बोधित करते हुए बेतिया अंचल के वन संरक्षक एस. चंद्रशेखर ने उक्त बातें कही। बेतिया के वन प्रमण्डल पदाधिकारी हेमन्त पाटिल ने कहा कि जीवनोकुल पर्यावरण के निर्माण हेतु पौधरोपण करना हमारा नैतिक कर्त्तव्य है। युवाओं के बीच अधिक काम करने वाले डिजिटल शाखा के समन्वयक जगमोहन कुमार ने युवाओं से पौधरोपण एवं उसकी सेवा (देखभाल) को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की क्योंकि प्रदूषण की रोकथाम का यह सबसे सरल एवं सशक्त माध्यम है। मौके पर उपस्थित वनोकेक्षेत्र पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार रवि, बन्दूक सिंह, प्रशिक्षक संजय कुमार, सीईई के तारकेश्वर कुमार, स्वयंसेवक इमरान कुरैशी, राजू कुमार राम, मोमिना खातून, हाजरा खातून, तारकेश्वर कुमार, काजल कुमारी, मो. सरफराज साहिल, शबनम खातून, साजिया अनवर आदि ने महोगनी, गुलमोहर व कचनार के दर्जनों पौधे लगाए।





Recent Comments