सारण :दशविधा रूपांतरण महायज्ञ मे उमड़ रहा श्रधालुओ की भीड़ -:
#*************************************#
दिग्विजय सिंह बबलू कि रिपोर्ट 
डोरीगंज -:
छपरा पटना मुख्यमार्ग स्थित घेघटा गाँव जिन्न बाबा स्थल के समीप 46 पीठ सिद्ध योगाधीश्वर संत श्री शिवरंजन स्वामी के तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय दशमहाविद्या रूपांतरण महायज्ञ में शामिल होने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है इस महानुष्ठान मे आस पास के ग्रामीण ईलाको के अलावा दूर दराज से भी चलकर आनेवाले धर्मावलंबी भक्तो के आने का सिलसिला लगातार जारी है मंडप की परिक्रमा व यज्ञ परिसर मे स्थापित दश महाशक्तियो की अधिष्ठात्री विभिन्न रूपो मे देवी प्रतिमाओ का एक साथ दर्शन सहज ही भक्तो को अपनी ओर खींच ले रहा है जहाँ भक्ति व आस्था मे लीन पूजा अर्चना को ले खासकर महिला श्रद्धालुओ की भीड़ लगी रहती है प्रतिदिन सायंकाल रामलीला व कथा प्रवचन मे भी धर्मावलंबी भक्तो का उत्साह देखा जा सकता है देर रात तक लोगो की भीड़ पंडालो मे जमी रहती है वही मुख्यमार्ग से सटे दक्षिण दिशा मे लगे मीना बाजार भी देर रात लोगो के द्वारा खरीदारी व ब्रेक डांस झूले का लुत्फ उठाते भीड़ से गुलजार  आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है वही प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार ध्वनि व पवित्र हवन यज्ञ से क्षेत्र का वातारण भी भक्तिमय हो उठा है
वही वृंदावन से आए रासलीला मंडली के द्वारा  प्रस्तुत भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के दर्शन का आनंद उठाते श्रद्धालु भक्तो की भीड़ रातभर पंडालो मे जमी रहती है
आयोजन समिति के सदस्य सह प्रधान यजमान विनोद राय ने बताया कि 12 दिवसीय इस महानुष्ठान की पूर्णाहूति अगामी 7 जून को की जाएगी वही स्थापित मूर्तियो का विसर्जन भी धूमधाम के साथ किया जाएगा