शाहपुरा:स्वामी विवेकानन्द  मॉडल स्कूल में अभिरुचि शिविर प्रारंभ
आज़ाद नेब (8058220365)
भीलवाडा, 9 मई।  स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में ग्रीष्मकालीन के दौरान अभिरुचि शिविर प्रारंभ हो गया है। स्कूल के प्रधानाचार्य जयदेव जोशी ने बताया कि शिविर में कम्प्यूटर, डांस, संगीत, ड्राइंग, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, स्पोकन इंग्लिश, ड्रामा, ब्यूटीपार्लर व गेम्स के प्रशिक्षण दिये जायेंगे।  शिविर में भाग लेने हेतु 104 विद्यार्थी अपना पंजीयन करवा चुके हैं। प्रशिक्षण में अतिथि विशेषज्ञों की सेवाएं भी ली जायेगी।  विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक अब्दुल मजीद बागवान ग्रीष्मावकाश में विद्यालय प्रभारी एवं अभिरुचि शिविर के निदेशक होंगे।